चीन की धमकी- हालात बिगड़ रहे, हमें भारत से युद्ध करने के लिए तैयार रहना चाहिए

नई दिल्ली। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत को धमकाया है। अखबार के संपादकीय में कहा गया है कि चीन‌ की सरकार को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि भारत के साथ सीमा पर स्थितियां बिगड़ रही हैं। अखबार के मुताबिक, भारत को एक बात स्पष्ट रूप से समझ लेनी चाहिए कि उसे उसकी इच्छानुसार सीमाएं नहीं मिलेंगी। अगर युद्ध होता है … Continue reading चीन की धमकी- हालात बिगड़ रहे, हमें भारत से युद्ध करने के लिए तैयार रहना चाहिए

अफगानिस्तान की कुंदुज मस्जिद में हुए विस्फोट में 50 की मौत

काबुल। अफगान शहर कुंदुज में एक शिया मस्जिद में नमाजियों पर हुए एक बम हमले में शुक्रवार को कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। अमरीकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद से यह सबसे बड़ा खूनी हमला है। जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट में अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादा पीड़ित घायल हुए हैं। हालांकि इसका दावा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा … Continue reading अफगानिस्तान की कुंदुज मस्जिद में हुए विस्फोट में 50 की मौत

कंधार से काबुल पहुंचा बरादर, इस बार अपनी सुरक्षा के लिए लाया खुद की फौज

नई दिल्ली। तालिबान सरकार में उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर काबुल लौट आया है। कंधार से लौटने के तुरंत बाद उसने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। वहीं, इस बार बरादर ने आतंकी सिराजुद्दीन हक्कानी के नेतृत्व वाले आंतरिक मंत्रालय से सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि हक्कानी नेटवर्क के साथ हिंसक झड़प में बरादर घायल हो … Continue reading कंधार से काबुल पहुंचा बरादर, इस बार अपनी सुरक्षा के लिए लाया खुद की फौज

तालिबानी अधिकारियों ने गुरुद्वारा करता परवन में शुरू की तोड़फोड़, सीसीटीवी भी हटाए, सिख समुदाय के कई लोगों को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के करीब डेढ़ महीने बाद तालिबान ने अपने पिछले शासन में क्रूरता को अमल में लाना शुरू कर दिया है। शरिया कानून के नाम पर तमाम पाबंदियां और अब क्रूर हत्याएं तथा धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की जाने लगी है। इसी क्रम में गत मंगलवार को तालिबान सरकार के अधिकारी काबुल में गुरुद्वारा करता परवन में घुस … Continue reading तालिबानी अधिकारियों ने गुरुद्वारा करता परवन में शुरू की तोड़फोड़, सीसीटीवी भी हटाए, सिख समुदाय के कई लोगों को हिरासत में लिया

विरोधियों को भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाकर उनका राजनीतिक करियर खत्म कर रहे शी जिनपिंग, अब यह नेता बना निशाना

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने विरोधियों को भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिनपिंग अपने देश में विरोधियों को इस चाल से निपटाकर उनका राजनीतिक करियर तबाह कर रहे हैं। इस बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का निशाना वहां के पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगहुआ बन … Continue reading विरोधियों को भ्रष्टाचार के मामलों में फंसाकर उनका राजनीतिक करियर खत्म कर रहे शी जिनपिंग, अब यह नेता बना निशाना

पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशीडा होंगे जापान के नए प्रधानमंत्री, योशिहिदे सुगा छोड़ेंगे पद

नई दिल्ली। जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशीडा वहां के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वह मौजूदा प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की जगह लेंगे। किशीडा जापान में सत्तारूढ़ दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी यानी एलडीपी से उम्मीदवार थे। उन्होंने अपनी ही पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार टारो कोनो को हराया है। चुनाव से पहले टोरो कानो को सबसे पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा था। वहीं, फुमियो किशीडा … Continue reading पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशीडा होंगे जापान के नए प्रधानमंत्री, योशिहिदे सुगा छोड़ेंगे पद

तालिबान ने अफगानिस्तान से IS को खत्म करने लिए चलाया अभियान, नंगहार से शुरू होगी कार्रवाई

नई दिल्ली। तालिबान ने अफगानिस्तान से अपने पुराने दुश्मन यानी इस्लामिक स्टेट (आईएस) को पूरी तरह से खत्म करने का मन बना लिया है। इसके लिए उसने एक अभियान शुरू किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तालिबान राजधानी काबुल क्षेत्र में आईएस की स्थानीय शाखा और पूर्व में पाकिस्तान के साथ सीमा पर पड़ोसी नंगरहार पर कार्रवाई करेगा। आईएस के खिलाफ इस ऑपरेशन की शुरूआत … Continue reading तालिबान ने अफगानिस्तान से IS को खत्म करने लिए चलाया अभियान, नंगहार से शुरू होगी कार्रवाई

भारत से रिश्ते बहाल करने की कोशिश में लगा तालिबान, छात्रवृत्ति देने का आग्रह कर रहा

नई दिल्ली। अफगानिस्तान (Afghanistan) की सत्ता पर काबिज तालिबान (Taliban) अब दुनियाभर के देशों से संपर्क साधने में लगा हुआ है। इसमें भारत भी शामिल है। तालिबान ने भारत से हवाई उड़ान बहाल करने के साथ अफगान छात्रों को छात्रवृत्ति देने की भी मांग करी है। तालिबान ने भारत सरकार से ये मांग उस वक्त करी है, जब भारत सरकार ये संकेत दे चुकी है … Continue reading भारत से रिश्ते बहाल करने की कोशिश में लगा तालिबान, छात्रवृत्ति देने का आग्रह कर रहा

जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग आज, पहली बार दो महिला उम्मीदवार भी रेस में

नई दिल्ली। जापान में सत्तारूढ़ दल एलडीपी यानी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी अपने नए नेता का चुनाव आज यानी 29 सितंबर को करने जा रही है। संसद में एलडीपी को बहुमत हासिल है। इस वजह से भी अगला प्रधानमंत्री इसी पार्टी से होना तय है। मगर इस बार दावेदार चार हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जीत किसकी होती है। यही नहीं, इस … Continue reading जापान में प्रधानमंत्री पद के लिए वोटिंग आज, पहली बार दो महिला उम्मीदवार भी रेस में

क्रूरता: तालिबानी आतंकियों ने बच्चे की हत्या कर दी, क्योंकि पिता पर NRF से जुड़े होने का शक था

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाकों की क्रूरता जारी है। यहां ताखर प्रांत में तालिबान आतंकियों ने एक बच्चे की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उन्हें शक था कि बच्चे के पिता पंजशीर की रेजिस्टेंस फोर्स के सदस्य हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तालिबान के लड़ाकों ने ताखर प्रांत में एक बच्चे को मार दिया, क्योंकि उन्हें बच्चे के पिता … Continue reading क्रूरता: तालिबानी आतंकियों ने बच्चे की हत्या कर दी, क्योंकि पिता पर NRF से जुड़े होने का शक था