तालिबान ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया से की मान्यता देने की मांग, कहा- किसी को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में कब्जा करने के बाद तालिबान ने मंगलवार को पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दुनिया से मान्यता देने की मांग की है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिदी (Taliban Spokesperson Zabihullah Mujahid) ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दुनिया को भरोसा दिलाने की कोशिश की और कहा कि किसी भी देश को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। काबुल स्थित किसी भी अंतर्राष्ट्रीय दूतावास या संगठन … Continue reading तालिबान ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुनिया से की मान्यता देने की मांग, कहा- किसी को नहीं पहुंचाएंगे नुकसान

अफगानिस्तान में भारत के चल रहे हैं 400 से अधिक प्रोजेक्ट, अब तालिबान ने कही ये बड़ी बात

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान के कब्जे के बाद से अफरा-तफरी का माहौल है और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय जगत की नजरें भी अफगानिस्तान पर टिकी हैं, इसमें भारत भी शामिल है, क्योंकि, अफगानिस्तान में भारत ने अरबों रुपये का निवेश किया है। ऐसे में अब अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के … Continue reading अफगानिस्तान में भारत के चल रहे हैं 400 से अधिक प्रोजेक्ट, अब तालिबान ने कही ये बड़ी बात

Afghanistan: 300 सिखों ने काबुल गुरुद्वारे में ली शरण, तालिबान ने दिया सुरक्षा का भरोसा

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban Capture Afghanistan) के कब्जे के बाद हालात भयावाह नजर आ रहे हैं। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग रहे हैं और किसी भी सूरत में अफगानिस्तान से बाहर निकलना चाह रहे हैं। चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल है। इस बीच काबुल, गजनी और जलालाबाद के कम से कम 300 सिखों और कुछ हिन्दुओं ने कारते परवन गुरुद्वारे (Karte Parwan Gurdwara) … Continue reading Afghanistan: 300 सिखों ने काबुल गुरुद्वारे में ली शरण, तालिबान ने दिया सुरक्षा का भरोसा

Afghanistan: जिस विमान से गिरे लोग, उसके अंदर का नजारा देख कर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। तालिबान ( Taliban ) को लेकर लोगों में इस कदर दहशत भरी हुई है कि वे अफगानिस्तान ( Afghanistan ) से निकलने के लिए अपनी जान को भी जोखिम में डालने नहीं चूक रहे हैं। इसकी एक बानगी एक दिन पहले तब दिखी जब राजधानी काबुल ( Kabul Airport ) के हामिद करजई एयरपोर्ट पर लोग अमरीकी प्लेन से लटककर भागने तक की … Continue reading Afghanistan: जिस विमान से गिरे लोग, उसके अंदर का नजारा देख कर रह जाएंगे दंग

तालिबान ने सिर्फ 22 दिन में अफगानिस्तान पर किया कब्जा, कहां से आए खतरनाक हथियार, महंगी गाडिय़ां और लड़ाई के लिए जरूरी दूसरे संसाधन

नई दिल्ली। तालिबान ने अफगानिस्तान पर अब पूरी तरह कब्जा कर लिया है। सभी इस बात से हैरान हैं कि आतंकी संगठन तालिबान को अफगानिस्तान पर कब्जा करने में सिर्फ 22 दिन का वक्त लगा। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति जो बिडेन भी इसके लिए अफगान की लीडरशिप को जिम्मेदार मानते हैं। बिडेन ने सोमवार रात एक संबोधन में कहा भी कि अफगानिस्तान की लीडरशिप ने लड़ाई … Continue reading तालिबान ने सिर्फ 22 दिन में अफगानिस्तान पर किया कब्जा, कहां से आए खतरनाक हथियार, महंगी गाडिय़ां और लड़ाई के लिए जरूरी दूसरे संसाधन

Afghanistan Crisis: ताजिकिस्तान ने गनी का विमान लैंड करने नहीं दिया, अंत में ओमान ने दी पनाह

नई दिल्ली। अफगानिस्तान छोड़कर भागे राष्ट्रपति अशरफ गनी को ताजिकिस्तान में लैंड की इजाजत नहीं दी गई। मजबूरन उन्हें ओमान की जमीन पर लैंड करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब वे ओमान से अमरीका भी रवाना हो सकते हैं। गौरतलब है कि कि अशरफ गनी के साथ अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहिब भी ओमान में ही हैं। दोनों ही विमान को रविवार ताजिकिस्तान … Continue reading Afghanistan Crisis: ताजिकिस्तान ने गनी का विमान लैंड करने नहीं दिया, अंत में ओमान ने दी पनाह

आतंकवाद से जूझ रहे आफगानिस्तान के लिए यूएन प्रमुख ने की अपील, पूरी दुनिया के लोग एकजुट हो जाएं

संयुक्त राष्ट्र। अफगानिस्तान के बदतर होते हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने पूरी दुनिया के देशों से एकजुट होने का आह्वान करा है। उन्होंने कहा कि वे यहां पर पनप रहे अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए एक साथ खड़े हो जाएं। कई पीढ़ियों से युद्ध का दंश झेला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूएनएसी की आपात बैठक को संबोधित करते हुए गुतेरस … Continue reading आतंकवाद से जूझ रहे आफगानिस्तान के लिए यूएन प्रमुख ने की अपील, पूरी दुनिया के लोग एकजुट हो जाएं

Afghanistan crisis: काबुल एयरपोर्ट पर विमान को पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ते दिखाई दिए लोग

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से काबुल एयरपोर्ट पर सोमवार को खौफ का माहौल देखा गया। देश छोड़कर बाहर निकलने की चाह में लोग एयरपोर्ट पर खड़े हर विमान में घुसने की कोशिश करते दिखे। हालात इतने खराब हो गए कि जब अमरीकी सी-17 ग्लोबमास्टर ने काबुल से उड़ान भरना शुरू की तो लोग उसके आगे पीछे भागने लगे। इनमें से कुछ … Continue reading Afghanistan crisis: काबुल एयरपोर्ट पर विमान को पकड़ने के लिए रनवे पर दौड़ते दिखाई दिए लोग

Afghanistan: चीन समेत कई देश तालिबान सरकार को दे सकते हैं मान्यता, अमरीका ने रखी शर्त

काबुल। अफगान सेना (Afghan Army) के साथ काफी लंबे समय से संघर्ष के बाद आखिरकार तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा (Taliban Capture Afghanistan) कर लिया। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जा होने का साथ ही सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद लोगों में डर व भय का माहौल है। … Continue reading Afghanistan: चीन समेत कई देश तालिबान सरकार को दे सकते हैं मान्यता, अमरीका ने रखी शर्त

Taliban In Afghanistan: गोलीबारी से थर्राया काबुल एयरपोर्ट, सात की मौत, उड़ते विमान से गिरे तीन लोग

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के साथ ही पूरे देश में हाहाकार मचा है। तालिबान के डर और खौफ का ये आलम है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। इस बीच काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार की सुबह से ही हालात बेकाबू हैं। हजारों की संख्या में लोग काबुल छोड़कर बाहर जाना चाह रहे हैं … Continue reading Taliban In Afghanistan: गोलीबारी से थर्राया काबुल एयरपोर्ट, सात की मौत, उड़ते विमान से गिरे तीन लोग