Horoscope Today, 7 May: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

किन राशि वालों का दिन बेहद अच्छा गुजरेगा, किसे चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और किस राशि में यात्रा के योग बन रहे हैं? ग्रहों की चाल से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव को आसानी से समझा जा सकता है. Continue reading Horoscope Today, 7 May: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

गाजियाबाद में बाइक तेज चलाने पर दो समुदायों में जमकर पत्थरबाजी, 4 लोग घायल

पुलिस के मुताबिक पत्थरबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. गाजियाबाद में पथराव की वारदात उस समय सामने आई है, जब कोरोना वायरस के संकट से भारत समेत पूरी दुनिया जूझ रही है. Continue reading गाजियाबाद में बाइक तेज चलाने पर दो समुदायों में जमकर पत्थरबाजी, 4 लोग घायल

तिहाड़ जेल से कैदियों की रिहाई के लिए PIL, दिल्ली HC 11 मई को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई गई जनहित याचिका में कहा गया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सेंटेंस रिव्यू बोर्ड साल में 4 बार से ज्यादा इस बैठक को करें, जिससे तिहाड़ जेल में कैदियों की संख्या कम की जा सके. साथ ही उन कैदियों को रिहा किया जा सके, जो रिहाई के लिए उपयुक्त है और उनको ज्यादा इंतजार न करना पड़े. Continue reading तिहाड़ जेल से कैदियों की रिहाई के लिए PIL, दिल्ली HC 11 मई को करेगा सुनवाई

US: दूसरे दिन भी 1,500 से ज्यादा मौत, न्यूयॉर्क में कुल 10,058 मारे गए

कोरोना वायरस से अब तक 185 देशों में 1,918,855 पीड़ित हो चुके हैं जिसमें 119,588 लोगों की मौत भी हो चुकी है. 19 लाख से ज्यादा संक्रमित लोगों में अकेले अमेरिका में 581,679 लोग संक्रमित हैं. कल तक यह आंकड़ा 556,044 था. यानी एक दिन में अमेरिका में 25,635 नए केस सामने आए. Continue reading US: दूसरे दिन भी 1,500 से ज्यादा मौत, न्यूयॉर्क में कुल 10,058 मारे गए

भारत आ रहा मेडिकल किट से भरा जहाज US क्यों भेजा, विवाद पर WHO की सफाई

दरअसल, तमिलनाडु के मुख्य सचिव ने आरोप लगाया था कि चीन से भारत आने वाला रैपिड एंटी बॉडी टेस्ट किट्स का कंसाइनमेंट अमेरिका की तरफ डायवर्ट कर दिया गया. इस विवाद पर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बताया है कि इस संबंध में भारत सरकार की तरफ से कोई संपर्क नहीं किया गया है. हालांकि, डब्ल्यूएचओ ने इशारों ही इशारों में सभी मुल्कों को अनुशासन … Continue reading भारत आ रहा मेडिकल किट से भरा जहाज US क्यों भेजा, विवाद पर WHO की सफाई

कोरोना लॉकडाउन से इकोनॉमी को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की थी. यह उस दिन आधी रात यानी 25 मार्च से लागू हो गया था. यह लॉकडाउन भारत की इकोनॉमी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. इससे इकोनॉमी को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. Continue reading कोरोना लॉकडाउन से इकोनॉमी को करीब 8 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

लॉकडाउन: महाराष्ट्र में कुछ उद्योगों को चालू कर सकती है सरकार

महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की मियाद बढ़ा दी है. इसके बावजूद राज्य में कुछ उद्योगों को राहत देने पर विचार किया जा रहा है, ताकि कुछ इलाकों में उद्योगों को फिर से चालू किया जा सके. सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के 7 जिलों में कोरोना वायरस का एक भी केस नहीं मिला है, जबकि 9 जिले ऐसे हैं जहां एक केस पाया गया है. सरकार … Continue reading लॉकडाउन: महाराष्ट्र में कुछ उद्योगों को चालू कर सकती है सरकार

कोरोना से जंग में कमतर नहीं दिखना चाहती कांग्रेस, सीएम से लेकर सोनिया तक एक्टिव

कोरोना के विरोध में चाहे ताली-थाली बजाने का हो फिर मोमबत्ती जलाने का. अभी तक सारा श्रेय पीएम मोदी को मिला है. ऐसे में कांग्रेस कोरोना विरोधी लड़ाई में अपने आपको अदृश्य नहीं दिखाना चाहती है. इसीलिए कोरोना के दूसरे फेज की लड़ाई में कांग्रेस ने फ्रंटफुट पर उतरकर खेलना शुरू कर दिया है और अपनी मौजूदगी को दर्शा रही है. Continue reading कोरोना से जंग में कमतर नहीं दिखना चाहती कांग्रेस, सीएम से लेकर सोनिया तक एक्टिव

काम कर गई दवा? अमेरिका से भारत को मिलेंगी साढ़े 15 करोड़ डॉलर की मिसाइलें-टॉरपीडो

अमेरिका ने भारत को दो महत्वपूर्ण हथियार देने के सौदे को मंजूरी दे दी है. इसको लेकर ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी संसद को सूचित किया, जिसके बाद अब प्रक्रिया शुरू होगी. Continue reading काम कर गई दवा? अमेरिका से भारत को मिलेंगी साढ़े 15 करोड़ डॉलर की मिसाइलें-टॉरपीडो

आगरा में एक ही दिन में कोरोना के 35 पॉजिटिव केस, प्रशासन अलर्ट

आगरा में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ने से प्रशासन अलर्ट हो गया है. शहर से देहात तक पहुंच चुके कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकारी विभागों ने जगह-जगह सैनिटाइजर मशीन केबिन को लगवाने का काम शुरू कर दिया है. Continue reading आगरा में एक ही दिन में कोरोना के 35 पॉजिटिव केस, प्रशासन अलर्ट