JNU हिंसा: ओवैसी का तंज- मंगल-शुक्र से आए एलियन ने किया हमला

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) हिंसा मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है. ओवैसी ने कहा, ‘जेएनयू पर हमला किसी आदमी ने नहीं, बल्कि एलियन ने किया था. वह मंगल और शुक्र ग्रह से आए थे. पुलिस मुख्यालय पर लैंड किया. हमला किया और वापस चले गए.’ हमले की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन हिंदू रक्षा दल को ओवैसी ने जोकर … Continue reading JNU हिंसा: ओवैसी का तंज- मंगल-शुक्र से आए एलियन ने किया हमला

निर्भया केस: क्या आज जारी होगा दोषियों के खिलाफ डेथ वॉरंट? थोड़ी देर में सुनवाई

कई बार सुनवाई के बाद भी जब दोषी मुकेश के लिए कोई वकील पेश नहीं हुआ, तो अदालत ने उसकी मदद के लिए कानूनी सहायता सेवाओं का अनुरोध किया. जिसके बाद बताया जा रहा है कि वकील एमएल शर्मा मुकेश की ओर से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने और मामले में समय मांगने की संभावना है. Continue reading निर्भया केस: क्या आज जारी होगा दोषियों के खिलाफ डेथ वॉरंट? थोड़ी देर में सुनवाई

अमेरिका-ईरान तनातनी का असर, 42 हजार की ऊंचाई पर पहुंचा गोल्ड

खाड़ी क्षेत्र में फौजी तनाव पैदा होने के बाद भारत के वायदा बाजार में लगातार दिनों में सोने के भाव में 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल आया, जबकि हाजिर बाजार में सोना 42 हजार रुपये तक पहुंच गया है. Continue reading अमेरिका-ईरान तनातनी का असर, 42 हजार की ऊंचाई पर पहुंचा गोल्ड

राजस्थान HC ने तलब की सभी जिलों में नवजात के मौत के कारण की रिपोर्ट

कोटा में बच्चों की मौत के बाद राजस्थान हाई कोर्ट एक्शन में है. चीफ जस्टिस इंद्रजीत महांति व जस्टिस पुष्पेन्द्रसिंह भाटी की खंडपीठ ने गहलोत सरकार से कोटा समेत राज्य के सभी जिलों के नवजात के मौत के कारण की रिपोर्ट तलब की है. इसके साथ ही जिला अस्पतालों को कम्प्यूटराइज्ड करने के निर्देश दिया गया है. इसके अलावा न्यायमित्र राजवेन्द्र सारस्वत व अतिरिक्त महाअधिवक्ता … Continue reading राजस्थान HC ने तलब की सभी जिलों में नवजात के मौत के कारण की रिपोर्ट

सीताराम येचुरी को मिली धमकी भरी चिट्ठी, पत्र में PM मोदी का भी नाम

सीपीआईएम के महासचिव सीताराम येचुरी को धमकी भरी चिट्ठी मिली है. इसके बाद सीपीआईएम ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पांच जनवरी को सीपीआईएम मुख्यालय एकेजी भवन में एक गुमनाम लिफाफा मिला. Continue reading सीताराम येचुरी को मिली धमकी भरी चिट्ठी, पत्र में PM मोदी का भी नाम

ननकाना साहिब मामला: दिल्ली में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव के विरोध में आज बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी पाकिस्तान उच्चायोग जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के जवानों के बीच नोकझोक हुई. पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. Continue reading ननकाना साहिब मामला: दिल्ली में बजरंग दल का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

JNU हिंसा: फेस रिकग्निशन तकनीक से होगी नकाबपोशों की पहचान

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस नकाबपोश गुंडों की पहचान करने के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल कर रही है. क्राइम ब्रांच की एक टीम आज जेएनयू पहुंची. यह टीम प्रोफेसरों, छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बयान दर्ज करेगी. दिल्ली पुलिस ने छात्रों को जांच में शामिल होने और अपना बयान दर्ज करने के लिए कहा है. क्राइम ब्रांच की एक … Continue reading JNU हिंसा: फेस रिकग्निशन तकनीक से होगी नकाबपोशों की पहचान

JNU हिंसा में घायल फैकल्टी सुचरिता का दावा- हमले में कोई छात्र शामिल नहीं था

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) हिंसा के दौरान घायल फैकल्टी मेंबर सुचरिता सेन ने मंगलवार को इंडिया टुडे से एक्सक्लूसिव बातचीत की. कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई से बात करते हुए सुचरिता सेन ने दावा किया कि हमले में कोई भी छात्र शामिल नहीं था. उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र ने हमला नहीं किया होगा, वे बाहरी थे. इस मामले में वाइस चांसलर को इस्तीफा देना … Continue reading JNU हिंसा में घायल फैकल्टी सुचरिता का दावा- हमले में कोई छात्र शामिल नहीं था

BJP नेता का आरोप- जहां लगे फ्री कश्मीर के नारे, वहां मौजूद थे उद्धव के मंत्री

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता किरीट सोमैया ने शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किरीट सोमैया ने आरोप लगाया कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर जब फ्री कश्मीर के बैनर लगाए गए थे, तब वहां उद्धव सरकार के मंत्री जितेंद्र आव्हाड मौजूद थे. किरीट सोमैया ने कहा कि जेएनयू हिंसा के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया के प्रदर्शन को महाराष्ट्र सरकार का समर्थन था. … Continue reading BJP नेता का आरोप- जहां लगे फ्री कश्मीर के नारे, वहां मौजूद थे उद्धव के मंत्री

कश्मीर: सीमा पर फिर बर्फीले तूफानों का खतरा, एवलांच अलर्ट जारी

सोमवार की सुबह शुरू हुई बर्फबारी से एक बार फिर कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में बर्फीले तूफानों का खतरा बनने लगा है. इसके लिए प्रशासन ने एवलांच अलर्ट भी जारी किया है. Continue reading कश्मीर: सीमा पर फिर बर्फीले तूफानों का खतरा, एवलांच अलर्ट जारी