Newswrap: पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा. इसके साथ ही सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें. Continue reading Newswrap: पढ़ें सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें

देश के बड़े कारोबारियों के साथ PM मोदी का मंथन, रोजगार पर हुई बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के दिग्गज कारोबारियों के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर अहम बैठक की. उन्होंने उद्योगपतियों के साथ इकोनॉमिक ग्रोथ को रफ्तार देने और रोजगार पैदा करने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की. Continue reading देश के बड़े कारोबारियों के साथ PM मोदी का मंथन, रोजगार पर हुई बात

JNU हिंसा पर दिल्ली पुलिस को मिले सुराग, कहा- CCTV फुटेज की हो रही जांच

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार रात को हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. दिल्ली पुलिस के पीआरओ एमएस रंधावा ने कहा कि मामले की जांच क्राइम ब्रांच के पास है. सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है. कुछ सुराग मिले हैं जिनकी जांच हो रही है. उन्होंने बताया कि पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. … Continue reading JNU हिंसा पर दिल्ली पुलिस को मिले सुराग, कहा- CCTV फुटेज की हो रही जांच

शाह का केजरीवाल सरकार पर हमला, कहा- 5 साल सिर्फ वादे और विज्ञापन पर किए खर्च

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत किया और साथ ही केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज चुनाव आयोग द्वारा दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा का हम हृदय से स्वागत करते हैं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह चुनाव हमारी दिल्ली को विकास में अग्रणी बनाने की … Continue reading शाह का केजरीवाल सरकार पर हमला, कहा- 5 साल सिर्फ वादे और विज्ञापन पर किए खर्च

ट्रेंड में हैं वजन घटाने के ये 5 अजीब डाइट प्लान

बढ़ते वजन से परेशान लोग अपने हिसाब से नए-नए डाइट ट्रेंड बनाते रहते हैं. ये डाइट ट्रेंड समय-समय पर बदलते रहते हैं. Continue reading ट्रेंड में हैं वजन घटाने के ये 5 अजीब डाइट प्लान

J-K: सांबा में BSF कमांडेंट की हत्या की साजिश नाकाम

जम्मू और कश्मीर के सांबा में बीएसएफ कमांडेंट की हत्या की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया. सांबा में बीएसएफ की 173 बटालियन के मुख्यालय में एक जवान ने पार्सल आईईडी का पता लगाया. इसके बाद उसने इसकी जानकारी कमांडेंट को दी. पार्सल में 110 ग्राम विस्फोटक थे. इस तरह से कमांडेंट की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया गया. Continue reading J-K: सांबा में BSF कमांडेंट की हत्या की साजिश नाकाम

कोटा में दो और बच्चों ने तोड़ा दम, 112 हुआ मौत का आंकड़ा

राजस्थान के कोटा के जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को दो और बच्चों ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 112 पहुंच गया है. जेके लोन अस्पताल के उप अधीक्षक डॉक्टर गोपी किशन शर्मा ने कहा कि मरने वाले में से एक बच्चे का नाम अजहर है. वह सेरेब्रल पाल्सी से … Continue reading कोटा में दो और बच्चों ने तोड़ा दम, 112 हुआ मौत का आंकड़ा

JNU हिंसा पर बोलीं छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष- पूरी प्लानिंग से किया गया हमला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्र संघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने हिंसा के लिए आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सोमवार को कहा कि पिछले 4-5 दिनों से आरएसएस से जुड़े प्रोफेसर्स हमारे आंदोलन को तोड़ने के लिए हिंसा भड़का रहे थे. यह एक सुनियोजित हमला था. Continue reading JNU हिंसा पर बोलीं छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष- पूरी प्लानिंग से किया गया हमला

दिल्ली में 21 साल से सत्ता से दूर है BJP, इस बार वापसी की कितनी उम्मीदें

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा हो गई है. दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी जहां अपने कामकाज के सहारे सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए हुए है तो बीजेपी केंद्र सरकार के काम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे को भुनाने में जुटी है. Continue reading दिल्ली में 21 साल से सत्ता से दूर है BJP, इस बार वापसी की कितनी उम्मीदें

गंभीर बोले- BJP के सत्ता में आते ही दिल्ली को मिलेगी बेहतर सरकार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही नेता दिल्ली को लेकर बड़े-बड़े वादे करने शुरू कर दिए हैं. पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हम दिल्ली को एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश करेंगे, जहां लोगों को बेहतर वायु गुणवत्ता और पानी मिले. साथ ही दिल्ली के … Continue reading गंभीर बोले- BJP के सत्ता में आते ही दिल्ली को मिलेगी बेहतर सरकार