ऑटोप्सी रिपोर्ट का खुलासा- ज्यादा जलने से हुई उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादा जल जाने की वजह से हुई है. सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुनील गुप्ता ने कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत ज्यादा जल जाने की वजह से हुई. पोस्टमॉर्टम के दौरान जहर, घुटन का कोई संकेत नहीं मिला. Continue reading ऑटोप्सी रिपोर्ट का खुलासा- ज्यादा जलने से हुई उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत

‘महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें राजनेता, न्यायिक प्रणाली फेल’

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2019 में भारत में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों का मुद्दा भी छाया रहा. इस दौरान शामिल हुए सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा पर अपनी राय रखी. Continue reading ‘महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें राजनेता, न्यायिक प्रणाली फेल’

हैदराबाद एनकाउंटर पर CJI बोले- बदले की भावना से किया गया न्याय, इंसाफ नहीं

हैदराबाद में गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की घटना की आलोचना की है. जोधपुर में एक कार्यक्रम में जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि न्याय कभी भी आनन-फानन में किया नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर न्याय बदले की भावना … Continue reading हैदराबाद एनकाउंटर पर CJI बोले- बदले की भावना से किया गया न्याय, इंसाफ नहीं

स्वच्छ भारत अभियान बंगाल की विधानसभा से शुरू होना चाहिएः धनखड़

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं राज्य की विधानसभा में जाता हूं वहां गेट बंद मिलता है. मुझे लगता है कि स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत बंगाल में सबसे पहले विधानसभा से शुरू होनी चाहिए. Continue reading स्वच्छ भारत अभियान बंगाल की विधानसभा से शुरू होना चाहिएः धनखड़

खराब फिल्डिंग पर युवराज ने टीम इंडिया पर निशाना साधा, दिया ये बयान

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने भारतीय टीम की खराब फिल्डिंग का भरपूर फायदा उठाते हुए 20 ओवरों में 207 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया. भारत ने हालांकि इस स्कोर को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया. Continue reading खराब फिल्डिंग पर युवराज ने टीम इंडिया पर निशाना साधा, दिया ये बयान

राज्यपाल बनने से पहले पीएम मोदी से मिला तक नहीं थाः धनखड़

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस राज्य का गवर्नर बनने से पहले मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कभी मिला भी नहीं था. पहली बार तभी मिला जब पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया. उससे पहले मेरी कभी उनसे बात नहीं हुई थी. Continue reading राज्यपाल बनने से पहले पीएम मोदी से मिला तक नहीं थाः धनखड़

सीरीज सील करने उतरेगी विराट ब्रिगेड, विंडीज पर लगातार 7वीं जीत का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को दूसरे मैच में भारतीय टीम गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर एक और टी-20 सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. Continue reading सीरीज सील करने उतरेगी विराट ब्रिगेड, विंडीज पर लगातार 7वीं जीत का मौका

रेप पर बोले गोवा के मंत्री- रेपिस्टों को जनता के सामने मिले फांसी

गोवा के मंत्री माइकल लोबो ने देश में बढ़ रही रेप की घटनाओं पर कहा है कि रेपिस्टों को जनता के सामने फांसी देनी चाहिए. माइकल लोबो ने कहा कि एक महिला के साथ चाकू या बंदूक की नोंक पर रेप करना और फिर उसे जिंदा जला देना, कुछ ऐसा है कि जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. कानून को इसे माफ नहीं करना … Continue reading रेप पर बोले गोवा के मंत्री- रेपिस्टों को जनता के सामने मिले फांसी

बंगाल में संविधान मर चुका है, इसमें कोई शक नहीं हैः राज्यपाल धनखड़

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि प. बंगाल में संविधान मर चुका है. मेरे यूनिवर्सिटी जाने पर वीसी रूम बंद हो जाता है. विधानसभा का गेट बंद हो जाता है. मैं शहरों के दौरे पर जाता हूं तो मुझे वहां अधिकारी, कर्मचारी…कोई मिलता ही नहीं है. ये लोकतंत्र का खात्मा नहीं है तो क्या है? Continue reading बंगाल में संविधान मर चुका है, इसमें कोई शक नहीं हैः राज्यपाल धनखड़

उन्नाव गैंगरेप केस: मायावती बोलीं- BJP सरकार में महिलाएं नहीं सुरक्षित

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत मामले पर बहुजन समाज पार्टी की चीफ और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अब राज्यपाल से मुलाकात करेंगी. मयावती ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में विशेषतौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है. ऐसा कोई दिन नहीं बीतता है जब महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने न आते हों. अगर राज्य सरकार अपराधियों के … Continue reading उन्नाव गैंगरेप केस: मायावती बोलीं- BJP सरकार में महिलाएं नहीं सुरक्षित