एनकाउंटर पर सवालों के बीच NHRC की टीम पहुंची हैदराबाद

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हैदराबाद में वेटनरी महिला डॉक्टर के चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर पर संज्ञान ले लिया है, साथ ही एनआचआरसी की टीम पूरे मामले की जांच के लिए हैदराबाद पहुंची है. एनएचआरसी ने मुठभेड़ को चिंता का विषय बताया था. एनएचआरसी पुलिस अधिकारियों से एनकाउंटर मामले पर रिपोर्ट तलब कर सकता है. Continue reading एनकाउंटर पर सवालों के बीच NHRC की टीम पहुंची हैदराबाद

राज्यपाल धनखड़ बोले- मैं नहीं जाता तो बाबुल सुप्रियो के साथ जाने क्या होता?

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि अगर वो सांसद बाबुल सुप्रियो को बचाने नहीं जाते तो ममता सरकार कोई एक्शन लेती दिख नहीं रही थी. न यूनिवर्सिटी प्रबंधन, न शहरी प्रशासन, न पुलिस न ही ममता और उनकी सरकार. अगर मैं नहीं जाता तो मुझे नहीं पता एक सांसद के साथ क्या होता? Continue reading राज्यपाल धनखड़ बोले- मैं नहीं जाता तो बाबुल सुप्रियो के साथ जाने क्या होता?

उन्नाव गैंगरेप केस: पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत हो गई है. देशभर में इस घटना पर आक्रोश जताया जा रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रेप पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव पहुंची है. प्रियंका गांधी यहां परिजनों से मुलाकात कर रही हैं. प्रियंका गांधी की मौजूदगी की वजह से उन्नाव में पीड़िता के गांव में सुरक्षा व्यस्था बढ़ा दी गई है. Continue reading उन्नाव गैंगरेप केस: पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी

US सैन्य अड्डे पर फायरिंग के बाद सऊदी किंग ने किया ट्रंप को फोन, कही ये बात

एक बंदूकधारी द्वारा अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला कर तीन लोगों की जान लेने और बंदूकधारी के सऊदी नागरिक होने की पुष्टि के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुक्रवार फोन किया और घटना पर संवेदना जताई. Continue reading US सैन्य अड्डे पर फायरिंग के बाद सऊदी किंग ने किया ट्रंप को फोन, कही ये बात

उन्नाव केस: BJP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, लाठी चार्ज

उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मौत के बाद अब सियासत बढ़ गई है. लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे, इसी बीच पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई. पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया. इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रेप पीड़िता के परिवार से मिलने उन्नाव पहुंची. Continue reading उन्नाव केस: BJP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, लाठी चार्ज

ऑटो कंपोनेंट इंडस्‍ट्री का संकट बढ़ा, 6 महीने में 1 लाख लोग बेरोजगार

ऑटो कंपोनेंट यानी वाहन कलपुर्जा उद्योग के मुताबिक सिर्फ 6 महीने में 1 लाख लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं. Continue reading ऑटो कंपोनेंट इंडस्‍ट्री का संकट बढ़ा, 6 महीने में 1 लाख लोग बेरोजगार

राहुल गांधी बोले- महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी, हर दिन आ रही रेप की खबरें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की कानून व्यवस्था  और महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़े हैं. महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़े हैं. कानून के नदारद होने की स्थिति है. हर दिन देश में महिलाओं से रेप, छेड़छाड़ और उत्पीड़न की खबरें सामने आती हैं. राहुल गांधी … Continue reading राहुल गांधी बोले- महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ी, हर दिन आ रही रेप की खबरें

ममता वो कर रही हैं जो औरंगजेब ने शिवाजी के साथ कियाः राज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि लोग मुझपर आरोप लगाते हैं कि मैं सीएम ममता और सरकार के काम में रुकावट पैदा करता हूं. लेकिन होता इसका उलटा है. यहां तो मैं रिसीविंग एंड पर हूं. वो लोग मेरे सामने समस्याएं खड़ी कर रहे हैं. Continue reading ममता वो कर रही हैं जो औरंगजेब ने शिवाजी के साथ कियाः राज्यपाल

बिहार: 5 साल की बच्ची से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बच्ची अन्य बच्चों के साथ अपने घर के बाहर शुक्रवार शाम खेल रही थी, तभी एक ऑटो ड्राइवर बच्ची को ऑटो में बैठकार ले गया. आरोप है कि करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान इलाके में ले जाकर बच्ची के साथ रेप किया Continue reading बिहार: 5 साल की बच्ची से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: स्कूल में पिटाई के बाद चौथी मंजिल से कूदा छात्र, इलाज के दौरान मौत

जयपुर के सांगानेर स्थित एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के स्कूल की चौथी मंजिल से कूदने का मामला सामने आया है. स्कूल से कूदने के बाद छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन छात्र की मौत हो गई. छात्र नौंवी कक्षा में पढ़ता था. स्कूल की ही एक छात्रा की शिकायत पर जब … Continue reading जयपुर: स्कूल में पिटाई के बाद चौथी मंजिल से कूदा छात्र, इलाज के दौरान मौत