बदन पर BJP की टी-शर्ट, सिर पर भारी कर्ज, युवा किसान ने पेड़ से लटककर दी जान

घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की है. यहां रविवार तड़के एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला. किसान की पहचान 38 साल के राजू तलवड़े के रूप में हुई है. उसे जिले के खटखेड गांव में सुबह लगभग 8.30 बजे एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया. Continue reading बदन पर BJP की टी-शर्ट, सिर पर भारी कर्ज, युवा किसान ने पेड़ से लटककर दी जान

सभी राज्यों के ATS चीफ के साथ गृहमंत्री अमित शाह की बैठक आज

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कई शहरों में आतंकी साया मंडरा रहा है. इसके मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सभी राज्यों के एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) चीफ के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान आतंक विरोधी अभियानों की समीक्षा होगी. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में दूसरे दिन यानी मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी शामिल होंगे. Continue reading सभी राज्यों के ATS चीफ के साथ गृहमंत्री अमित शाह की बैठक आज

आधार से लिंक होगा सोशल मीडिया अकाउंट? SC में सुनवाई आज

सोशल मीडिया अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक करने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय की ओर से दाखिल याचिका में कहा कि आधार से सोशल मीडिया अकाउंट्स जोड़े जाने से डुप्लीकेट, फेक और घोस्ट अकाउंट पर लगाम कसा जा सकेगा. इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से फेक न्यूज और … Continue reading आधार से लिंक होगा सोशल मीडिया अकाउंट? SC में सुनवाई आज

कश्मीर में आज से शुरू होगी पोस्टपेड मोबाइल सेवा, प्रीपेड सेवा पर पाबंदी जारी

जम्मू एवं कश्मीर में करीब 70 दिनों बाद आज से मोबाइल फोन की घंटियां बजनी शुरू हो जाएंगी. दोपहर 12 बजे 40 लाख से ज्यादा मोबाइल फोन एक्टिव हो जाएंगे. राज्य सरकार ने दो दिन पहले पोस्टपेड सेवाओं पर पाबंदी हटाने का फैसला लिया था. Continue reading कश्मीर में आज से शुरू होगी पोस्टपेड मोबाइल सेवा, प्रीपेड सेवा पर पाबंदी जारी

आसनसोल: कोयले की खदान में फंसे तीन मजदूर, बचाव अभियान जारी

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रविवार रात हादसा हुआ. कुल्टी के कोयला खदान में तीन मजदूर फंस गए. मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात को उस सम हुई जब चार लोगों ने अवैध रूप से खदान खोदने की कोशिश की, जिसमें से तीन उसमें फंस गए. Continue reading आसनसोल: कोयले की खदान में फंसे तीन मजदूर, बचाव अभियान जारी

CM खट्टर बोले- राहुल गांधी हैं पप्पू, सोनिया पर भी दिया विवादित बयान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर एक चुनावी रैली में बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है. उनके इस बयान के बाद बवाल मच गया है. कांग्रेस ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री खट्टर से तुरंत माफी मांगने को कहा है. Continue reading CM खट्टर बोले- राहुल गांधी हैं पप्पू, सोनिया पर भी दिया विवादित बयान

बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने की रेस शुरू, सौरव गांगुली और बृजेश पटेल सबसे आगे

पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल से दौड़ में उन्हें आगे माना जा रहा है. Continue reading बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने की रेस शुरू, सौरव गांगुली और बृजेश पटेल सबसे आगे

मालदा: कस्टडी में आरोपी की मौत, गुस्साई भीड़ ने थाने में लगा दी आग

पश्चिम बंगाल के मालदा में गुस्साई भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला करके आग लगा दी. मामला मालदा के इंग्लिश बाजार के मिल्की थाने का है. लोगों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में अनाउल खान की मौत हो गई. आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद भीड़ हिंसक हो गई. पहले पुलिस की गाड़ी पर पथराव किया गया. इसके बाद भीड़ ने पुलिस … Continue reading मालदा: कस्टडी में आरोपी की मौत, गुस्साई भीड़ ने थाने में लगा दी आग

अयोध्या मामलाः आज से आखिरी दौर की सुप्रीम सुनवाई, जिले में लगी धारा 144

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या की रामजन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले की सोमवार यानी आज से अंतिम दौर की सुनवाई शुरू हो रही है. इसके मद्देनजर अयोध्या को हाई अलर्ट पर रखा गया है. प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए अयोध्या में धारा 144 लागू कर दी है और जिले को किले में तब्दील कर दिया है. Continue reading अयोध्या मामलाः आज से आखिरी दौर की सुप्रीम सुनवाई, जिले में लगी धारा 144

तेजी से जहरीली हो रही है दिल्ली की हवा, हरियाणा में जमकर जल रही पराली

हर गुजरते दिन के साथ दिल्ली की आबोहवा खराब होने लगी है. सोमवार को राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 223 तक पहुंच गया. लोधी रोड में आज सुबह PM 10 – 217 और PM 2.5- 223 दर्ज किया गया. जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में स्मॉग का खतरा और गहराएगा. उधर नासा ने खेतों में पराली जलाने की कुछ तस्वीरें साझा की है. … Continue reading तेजी से जहरीली हो रही है दिल्ली की हवा, हरियाणा में जमकर जल रही पराली