फडणवीस सरकार की मुसीबत बने ‘आरे’ के 2500 पेड़, NGT-HC से मिल चुकी थी मंजूरी

करीब 2500 से अधिक पेड़ों का काटा जाना राज्य सरकार के लिए मुसीबत बना है, लेकिन इस मसले पर बॉम्बे हाईकोर्ट, NGT की ओर से ग्रीन सिग्नल पहले ही मिल चुका था. Continue reading फडणवीस सरकार की मुसीबत बने ‘आरे’ के 2500 पेड़, NGT-HC से मिल चुकी थी मंजूरी

कंप्रोमाइज किया, लेकिन शिवसेना का CM बनने तक शांत नहीं बैठूंगा: उद्धव

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी से शिवसेना का गठबंधन हिंदुत्व पर आधारित है. ठाकरे ने यह भी कबूला कि उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन में आने के लिए समझौता किया है, जो सिर्फ महाराष्ट्र की भलाई के लिए है. Continue reading कंप्रोमाइज किया, लेकिन शिवसेना का CM बनने तक शांत नहीं बैठूंगा: उद्धव

तरनतारन केस में खुलासा, सुखबीर बादल पर आतंकी हमले की थी साजिश

पंजाब के तरनतारन में हुए बम ब्लास्ट की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. आतंकियों के निशाने पर अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल थे. आतंकियों ने सुखबीर बादल के अमृतसर दौरे के दौरान बम धमाका करने की साजिश रची थी. आतंकी पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों और उसके बाद प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस फायरिंग के पीछे सुखबीर बादल … Continue reading तरनतारन केस में खुलासा, सुखबीर बादल पर आतंकी हमले की थी साजिश

BJP विधायक ने ओवैसी भाईयों को दिया RSS में शामिल होने का ऑफर

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक टी राजा सिंह ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ने का ऑफर दिया है. राजा सिंह ने कहा कि ओवैसी बंधु अगर भारत की शक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों को जानना चाहते हैं तो आरएसएस से जुड़ें. हैदराबाद में आरएसएस के विजयादशमी मार्च के दौरान बीजेपी विधायक टी राजा … Continue reading BJP विधायक ने ओवैसी भाईयों को दिया RSS में शामिल होने का ऑफर

मोबाइल देने से किया इनकार तो नाबालिग ने कर दिया मां का कत्ल

मध्य प्रदेश के राजगढ़ के कोतवाली थाने के पास रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने अपनी मां का सिर्फ इसलिए कत्ल कर दिया क्योंकि मां ने उसे बड़े भाई का मोबाइल ले जाने से रोक दिया था. नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. Continue reading मोबाइल देने से किया इनकार तो नाबालिग ने कर दिया मां का कत्ल

बिहार: यूपी के 14 बदमाश पटना में गिरफ्तार, हथियार बरामद

पटना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के 14  पेशेवर अपराधियों को एक होटल में छापेमारी करके गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से दो देसी पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किया है. Continue reading बिहार: यूपी के 14 बदमाश पटना में गिरफ्तार, हथियार बरामद

PMC बैंक घोटाले में सख्ती, पूर्व चेयरमैन 9 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

मुंबई की एक अदालत ने पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (पीएमसी) के पूर्व चेयरमैन एस. वरयाम सिंह को 9 अक्टूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. मुंबई पुलिस ने शनिवार देर रात माहिम से वरयाम सिंह को गिरफ्तार किया था.  Continue reading PMC बैंक घोटाले में सख्ती, पूर्व चेयरमैन 9 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में

लखनऊ: फर्जी पासपोर्ट के साथ एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

सऊदी अरब से कोलकाता जा रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी पासपोर्ट के साथ लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक के पास से फर्जी पासपोर्ट और नकली दस्तावेज मिले हैं. Continue reading लखनऊ: फर्जी पासपोर्ट के साथ एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

वोट मांगने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी, कर डाली INLD पर मुहर लगाने की अपील

यह दिलचस्प वाकया कैथल का है. यहां से बीजेपी ने लीलाराम गुर्जर को टिकट दिया है. चुनाव प्रचार चरम पर है और लीलाराम भी इसी कड़ी में जनता के बीच वोट मांगने पहुंचे थे. लेकिन यहां उन्होंने वोट की अपील करते-करते बीजेपी की बजाय INLD के चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाने की अपील कर दी. Continue reading वोट मांगने पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी, कर डाली INLD पर मुहर लगाने की अपील

मुरथल से महिला को अगवा कर गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

हरियाणा का मुरथल एक बार फिर चर्चा में है. पति और बेटी के साथ सोनीपत जा रही एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. पुलिस शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह नई दिल्ली से रहती है, लेकिन अभी सोनीपत में रह रही है. शनिवार की सुबह करीब 3:30 बजे वह … Continue reading मुरथल से महिला को अगवा कर गैंगरेप, एक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार