इंडोनेशिया: मालवाहक जहाज और नाव के बीच टक्कर, 17 लोग लापता

जकार्ता। इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के तटीय जलक्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद 17 लोग लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, जावा के तटीय जलक्षेत्र में एक मालवाहक जहाज एक नाव से टकरा गई। नाव में मछली पकड़ने वाले लोग सवार थे। इस घटना के बाद खोज व बचाव एजेंसी ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी … Continue reading इंडोनेशिया: मालवाहक जहाज और नाव के बीच टक्कर, 17 लोग लापता

म्यांमार: सेना की बर्बर कार्रवाई में अबतक 550 प्रदर्शनकारियों की मौत

यंगून। म्यांमार में तख्तापलट के बाद से प्रदर्शनकारियों पर सेना की बरबर कार्रवाई जारी है। लोकतंत्र समर्थकों के खिलाफ म्यांमार की सेना लगातार हिंसक कार्रवाई कर रही है। यही कारण है कि इस हिंसक कार्रवाई में अब तक 550 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं। मानवाधिकार समूह असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स के मुताबिक, बीते करीब दो महीने से म्यांमार में सेना की हिंसक … Continue reading म्यांमार: सेना की बर्बर कार्रवाई में अबतक 550 प्रदर्शनकारियों की मौत

ताइवान: भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 41 की मौत, 73 घायल

ताइपे। ताइवान में शुक्रवार को भीषण ट्रेन हादसा हो गया, जिसमें अब तक 41 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। शुरूआती जांच में ये बात सामने आई थी कि हादसे में चार यात्रियों की मौत हुई है। बाद में देश के परिवहन मंत्रालय की ओर से आंकड़े जारी किए गए। परिवहन मंत्रालय ने बयान जारी करते … Continue reading ताइवान: भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 41 की मौत, 73 घायल

भारत से रिश्ते सुधार रहा पाकिस्तान, चार साल बाद कपास और चीनी के आयात को दी मंजूरी

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की इमरान खान सरकार ने भारत से कपास और चीनी के आयात को दोबारा से मंजूरी दी है। पाक की कैबिनेट आर्थिक समन्‍वय समिति ने बुधवार को भारत के साथ व्‍यापार को दोबारा से शुरू करने पर सहमति दे दी है। पाक 30 जून 2021 से भारत से कपास का आयात करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाक सरकार ने निजी क्षेत्र को भारत … Continue reading भारत से रिश्ते सुधार रहा पाकिस्तान, चार साल बाद कपास और चीनी के आयात को दी मंजूरी

इमरान खान ने पीएम मोदी के खत का दिया जवाब, कहा- दोनों देशों के बीच शांति के लिए जरूरी है ये बात

इस्लामाबाद। भारत-पाकिस्तान के बीच दोस्ती की सुगबुगाहट फिर से दिखाई पड़ने लगा है। पीछले महीने दोनों देशों के बीच सीजफायर होने के बाद से राजनैतिक संबंधों में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान नेशनल डे के मौके पर दिए गए बधाई संदेश का जवाब दिया है। इतना ही नहीं, भारत के … Continue reading इमरान खान ने पीएम मोदी के खत का दिया जवाब, कहा- दोनों देशों के बीच शांति के लिए जरूरी है ये बात

नेपाल में वायु प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, 2 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद

काठमांडू। पूरी दुनिया कोरोना महामारी के प्रकोप से जूझ रही है, वहीं पड़ोसी देश नेपाल में कोरोना के साथ-साथ एक और नहीं समस्या आ खड़ी हुई है। दरअसल, नेपाल में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और ऐसे में लोगों के लिए सांस लेने भी मुश्किल हो रहा है। लिहाजा, सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कुछ दिनों के लिए … Continue reading नेपाल में वायु प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता, 2 अप्रैल तक सभी शिक्षण संस्थान बंद

म्यांमार: सेना ने केरन प्रांत में सशस्त्र समूह पर किए हवाई हमले, तीन हजार लोग भागे थाईलैंड

यांगून। म्यांमार में तख्तापलट के बाद से जहां एक ओर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना की दमनात्मक कार्रवाई भी जारी है। अब इसी कड़ी में सेना ने दक्षिण-पूर्वी केरन प्रांत में रविवार को सशस्त्र समूह पर हवाई हमले किए। इसके बाद से करीब 3000 लोग थाईलैंड़ भाग गए हैं। बताया जा रहा है कि इन क्षेत्रों में … Continue reading म्यांमार: सेना ने केरन प्रांत में सशस्त्र समूह पर किए हवाई हमले, तीन हजार लोग भागे थाईलैंड

म्यांमार में सेना की क्रूरता, 91 प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना

यांगून। म्यांमार में तख्तापलट के बाद से शनिवार को सबसे बड़ी हिंसा को अंजाम दिया गया। करीब दो महीने से शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सेना ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस गोलीकांड में 91 प्रदर्ऩशकारियों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि आंदोलन शुरू होने के बाद से सेना का ये सबसे क्रूर चेहरा सामने आया है और ये सबसे बड़ी हिंसक … Continue reading म्यांमार में सेना की क्रूरता, 91 प्रदर्शनकारियों को गोलियों से भूना

पीएम मोदी ने शेख हसीना को भेंट की कोरोना वैक्सीन की 12 लाख डोज, भारत-बांग्‍लादेश के बीच कई समझौते

ढाका। दो दिवसीय दौरे पर बांग्लादेश पुहंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कई महत्वूर्ण कार्यकर्मों में हिस्सा लिया। दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वूपर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। पीएम मोदी और शेख हसीना ने राजधानी ढाका में दोनों देशों के बीच हुए … Continue reading पीएम मोदी ने शेख हसीना को भेंट की कोरोना वैक्सीन की 12 लाख डोज, भारत-बांग्‍लादेश के बीच कई समझौते

कौन हैं मुजीबुर रहमान, जिनका जन्म शताब्दी मनाने बांग्लादेश पहुंचे हैं पीएम मोदी?

ढाका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज (शनिवार) दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने शनिवार को कई विशेष कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर अहम समझौते भी हुए। लेकिन पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे का खास मकसद बांग्लादेश के महानायक शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि … Continue reading कौन हैं मुजीबुर रहमान, जिनका जन्म शताब्दी मनाने बांग्लादेश पहुंचे हैं पीएम मोदी?