Issei Sagawa japan: जिंदगी भर खुला घूमता रहा नरभक्षी हत्यारा, 73 की उम्र में हुई मौत

नरभक्षी इस्से सागावा की 24 नवंबर को निमोनिया से मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार में केवल रिश्तेदारों ने भाग लिया। उसके छोटे भाई और एक दोस्त ने शुक्रवार को एक बयान में जारी कर यह जानकारी दी है। यह बयान सागवा के भाई द्वारा लिखे गए 2019 के संस्मरण के प्रकाशक द्वारा जारी किया गया था। पेरिस में सहपाठी को मारा, खाया जापान के कोबे … Continue reading Issei Sagawa japan: जिंदगी भर खुला घूमता रहा नरभक्षी हत्यारा, 73 की उम्र में हुई मौत

China के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन, तियानमेन नरसंहार के बाद संभाली थी देश की बागडोर

चीन के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन हो गया है। उन्होंने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। ल्यूकेमिया के चलते उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जियांग 1989 में बीजिंग के तियानानमेन चौक (Tiananmen Square) में और उसके आसपास प्रदर्शनकारियों पर हुई खूनी कार्रवाई के बाद सत्ता में आए, जिसके कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन का … Continue reading China के पूर्व राष्ट्रपति जियांग जेमिन का निधन, तियानमेन नरसंहार के बाद संभाली थी देश की बागडोर

Jack Ma: अलीबाबा के फाउंडर जैक मा की मिली खबर, चीन से भागकर जापान में काट रहे दिन

आमतौर पर हाई-प्रोफाइल तरीके से दुनिया के सामने आने वाले चीनी धनकुबेर जैक मा दो साल से अधिक समय तक सार्वजनिक सुर्खियों से दूर जापान में दिन काट रहे हैं। ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अलीबाबा और इसकी वित्तीय भुगतान शाखा अलीपे की चीन में नियामक जांच चल रही है और पता चला है कि जैक मा टोक्यो में बहुत लो—प्रोफाइल जिंदगी बिता रहे हैं। जिनपिंग … Continue reading Jack Ma: अलीबाबा के फाउंडर जैक मा की मिली खबर, चीन से भागकर जापान में काट रहे दिन

Shenzhou-15: चीन अपने स्पेस स्टेशन Tiangong पर भेजेगा तीन अंतरिक्ष यात्री, तैयारियां पूरी

अमेरिका के साथ बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अंतरिक्ष में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए चीन एक दशक से भी ज्यादा समय से अंतरिक्ष में अपना स्पेस स्टेशन बनाने का प्रयास कर रहा है। अब तीन अंतरिक्ष यात्रियों को इस तियानगोंग नाम के स्पेस स्टेशन में भेजा जा रहा है। सोमवार को इसकी अंतिम तैयारी चल रही थी जबकि गोबी रेगिस्तान के किनारे जियुक्वान सैटेलाइट … Continue reading Shenzhou-15: चीन अपने स्पेस स्टेशन Tiangong पर भेजेगा तीन अंतरिक्ष यात्री, तैयारियां पूरी

China Protest: Jinping इस्तीफा दो, चीन में तेज हुई कोरोना पाबंदियों के विरोध की आग, लंदन तक पहुंची आंच

चीन में सख्त कोविड उपायों के खिलाफ विरोध जहां चीन के बड़े शहरों में फैल गया है, वहीं ब्रिटेन के लंदन (London) तक इसकी आंच महसूस की गई है। चीन में प्रदर्शनकारी राजधानी बीजिंग और शंघाई में जमा हुए। कई लोगों ने अपने असंतोष को व्यक्त करने के लिए हाथों में कागज के कोरे टुकड़े उठाए हुए थे, जिसका मतलब था कि हमें बोलने की … Continue reading China Protest: Jinping इस्तीफा दो, चीन में तेज हुई कोरोना पाबंदियों के विरोध की आग, लंदन तक पहुंची आंच

सीरिया में अमरीकी बेस पर दो रॉकेट्स से हमला, 9 दिन में तीसरी ऐसी घटना

दूसरे देशों में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर हमलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार देर रात को दो रॉकेट्स से नॉर्थ ईस्टर्न सीरिया (Syria) में अमरीका (United States of America) के सैन्य बेस पर हमला हुआ है। यूएस सेंट्रल कमांड (US Central Command) के साथ ही पेंटागन (Pentagon) ने भी इस हमले के बारे में पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार यह हमला रात को 10:30 बजे … Continue reading सीरिया में अमरीकी बेस पर दो रॉकेट्स से हमला, 9 दिन में तीसरी ऐसी घटना

दुनिया में शांति बनाने के लिए Xi Jinping और Kim Jong Un आएंगे साथ

दुनियाभर में शांति बनाए रखना सभी के लिए बहुत अहम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) और नॉर्थ कोरिया (North Korea) के राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक साथ काम करने की तैयारी में है। इस बारे में हाल ही में चीनी राष्ट्रपति ने नॉर्थ कोरियाई राष्ट्रपति को एक मैसेज भेजा है। दोनों … Continue reading दुनिया में शांति बनाने के लिए Xi Jinping और Kim Jong Un आएंगे साथ

Indonesia Earthquake: मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 310, अभी भी लापता हैं 24 लोग

इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) के नॉर्थवेस्टर्न जावा आइलैंड (Java Island) में सोमवार 21 नवंबर को आए भूकंप में भारी तबाही देखने को मिली। 5.6 तीव्रता के इस भूकंप से कई बिल्डिंग्स और घर पल भर में ही ताश के पत्तों की तरह ढह गई। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप से मरने वालों की संख्या अब 310 हो गई है। … Continue reading Indonesia Earthquake: मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 310, अभी भी लापता हैं 24 लोग

UN का तालिबान को फरमान, बंद करो महिलाओं के खिलाफ अत्याचार

दुनियाभर में 25 नवंबर का दिन इंटरनेशनल डे फॉर एलिमिनेशन ऑफ वॉयलेंस अगेंस्ट वीमेन ( International Day for the Elimination of Violence against Women) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार को रोकने की अपील की जाती है। ऐसे में यूनाइटेड नेशंस (UN) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) में सत्तारूढ़ तालिबान (Taliban) को अफगान महिलाओं के खिलाफ अत्याचार … Continue reading UN का तालिबान को फरमान, बंद करो महिलाओं के खिलाफ अत्याचार

UN के मानवाधिकार प्रमुख ने ईरान से की अपील, “बंद करो आर्मी एक्शन”

कुछ समय पहले ही ईरान (Iran) में हिजाब न पहनने और इसका विरोध करने पर ईरान में 22 साल की महसा अमीनी (Mahsa Amini) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद हिरासत में प्रताड़नाओं की वजह से महसा की तेहरान में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही पूरे ईरान में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। ईरान की सड़कों पर … Continue reading UN के मानवाधिकार प्रमुख ने ईरान से की अपील, “बंद करो आर्मी एक्शन”