स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जांच कमेटी के निष्कर्षों के आधार पर सरकार
एक्शन लेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 5
जून को ये महिला इलाज के लिए ईएसआई हॉस्पिटल नोएडा गई और वहां से उसे
सरकारी अस्पताल जिला संयुक्त चिकित्सालय रेफर किया गया. इस अस्पताल में भी
किसी कारणवश महिला को भर्ती नहीं किया गया.