पीड़ित बच्ची को देखने के लिए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी पहुंची थी. उनके मुताबिक आयोग ने संबंधित जिले के डीसीपी को नोटिस भी जारी किया है. इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले की निंदा की. सीएम केजरीवाल खुद एम्स अस्पताल गए और पीड़ित बच्ची से मुलाकात की.