कोरोना महामारी को देखते हुए बिहार सरकार ने मैट्रिक और इंटर के छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. बिहार सरकार ने एक या दो विषयों में फेल छात्रों को ग्रेस नंबर देकर पास करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जाहिर है इस फैसले से हजारों छात्रों को फायदा होगा, जो कुछ नंबर से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास करने से रह गए थे. वो अब अगले क्लास में एडमिशन ले पाएंगे.