‘रिटर्न टिकट’ दिखाने के बाद BMC ने बिहार के IPS विनय तिवारी को क्वारनटीन से छोड़ा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारनटीन से छोड़ा दिया गया. पटना पुलिस की सिफारिश पर बीएमसी ने 5 दिन की क्वारनटीन के बाद आईपीएस अफसर विनय तिवारी को छोड़ने का फैसला किया. यह फैसला रिटर्न टिकट दिखाने के बाद लिया गया.