अजरबैजान-आर्मेनिया में 16वें दिन भी युद्ध जारी, अब तक 600 से अधिक की मौत

येरेवान। अजरबैजान और आर्मेनिया ( Armenia-Azerbaijan Conflict ) के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र ( Nagorno-Karabakh Conflict ) को लेकर 16वें दिन भी युद्ध जारी है। रूस के नेतृत्व में संघर्ष विराम की घोषणा के बावजूद भी दोनों देशों के बीच जंग जारी है और इस लड़ाई में अब तक 600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इस युद्ध में आम नागरिकों की भी मौत हुई है। नागोर्नो-काराबाख के सैन्य अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मंगलवार को उनके (आर्मेनिया) 16 सैन्यकर्मी युद्ध में मारे गए। अधिकारी ने कहा कि 27 सितंबर को शुरू हुई इस संघर्ष में उसके 532 सैनिकों की मौत अब तक हो चुकी है।

Armenia-Azerbaijan War: ईरान ने दी भारी तबाही की चेतावनी, युद्ध में अब तक 300 से अधिक की मौत

दूसरी तरफ अजरबैजान ने अपनी सेना के हुए नुकसान के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन ये बताया है कि दो हफ्तों की लड़ाई में उसके 42 आम नागरिक मारे गए हैं। किनागर्नो-काराबाख के मानवाधिकार लोकपाल अर्तक बेलारयान ने सोमवार को ये बताया था कि इस इलाके में कम से 31 आम नागरिकों की मौत हुई है और सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं। हालांकि लगातार 16वें दिन तक जारी इस युद्ध में दोनों पक्षों की ओर से कुल हताहतों की संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है।