मनीला। कोरोना महामारी के प्रकोप से पूरी दुनिया जूझ रही है और इसपर काबू पाने के लिए तमाम तरह के उपाय किए जा रहे हैं। तमाम देशों में लॉकडाउन या कर्फ्यू जैसी पाबंदिया लागू की जा रही हैं। दूसरी तरफ कोरोना गाइडलाइन का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, सैनेटाइजेशन, मास्क पहनना आदि उपाए करने की सलाह दी जा रही है और सख्ती के साथ इसका पालन भी करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में फिलीपिंस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें :- रेल प्रशासन की सख्ती, प्लेटफॉर्म पर फेस कवर करना जरूरी, ट्रेन में बिना मास्क के बैठने की इजाजत नहीं
दरअसल, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना नियमों को सख्ती से पालन करवाने को लेकर फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने पुलिस को सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने पुलिस से कहा है कि जो भी ठीक से मास्क नहीं पहनता है यानी जो नाक से नीचे मास्क पहनता है उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए।