नई दिल्ली। अफगानिस्तान में शांति बहाली को लेकर किए जा रहे कोशिशों के बीच अफगान सेना और तालिबान में संघर्ष जारी है। वहीं, अमरीकी सैनिकों की वापसी के साथ ही तालिबान अब फिर से अपना पैर पसारते हुए अफगानिस्तान में हावी होता जा रहा है। हालांकि, तालिबान के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए अफगान सेना लगातार कार्रवाई भी कर रही है।
यह भी पढ़ें :- अफगानिस्तान: तालिबानी ठिकानों पर हवाई हमले में टैंक समेत कई वाहन नष्ट, 100 से अधिक आतंकी ढेर
इस बीच अमरीकी वायुसेना ने बीते 24 घंटों में तालिबान के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई की है। अमरीकी वायुसेना ने शनिवार की रात को तालिबान के कई ठिकानों पर हवाई हमले कर उसे ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि शेबगर्न शाहर में तालिबानों ठिकानों पर अमरीकी वायुसेना के हवाई हमले में तालिबान को भारी नुकसान पहुंचा है और 500 से अधिक आतंकी हमारे गए हैं।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया है कि अमरीकी वायुसेना के हवाई हमले में दर्जनों तालिबानी मारे गए हैं और घायल भी हुए हैं।
कई इलाकों पर तालिबान का कब्जा
आपको बता दें कि अमरीकी सैनिकों की वापसी के साथ ही तालिबान अब लगातार अफगानिस्तान के बाकी इलाकों पर कब्जा जमाता जा रहा है। शनिवार को टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तालिबान ने उत्तर अफगानिस्तान के जवज्जन प्रांत की राजधानी शेबर्गन शहर पर कब्जा कर लिया है। वहीं, इससे एक दिन पहले 6 अगस्त को निमरोज के जरंज शहर को तालिबान ने ‘बिना किसी लड़ाई के’ कब्ज़ा लिया था। अफगान सेना और तालिबान में जारी संघर्ष के बीच पिछले 24 घंटों में तालिबान ने अफगानिस्तान के दो प्रांतीय राजधानियों पर कब्जा कर लिया है।