अफगानिस्तान: तालिबान का फरमान, कहा- विदेशी नागरिक तुरंत छोड़ें काबुल या रहने के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन

काबुल। अफगानिस्तान में आखिरकार दो दशकों के लंबे संघर्ष के बाद एक बार फिर से तालिबान का कब्जा (Taliban Capture Afghanistan) हो गया है। राष्ट्रपति अशरफ गनी (Afghanistan President Ashraf Ghani) ने सत्ता हस्तांतरण करते हुए अफगानिस्तान छोड़ दिया है और ताजिकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। टोलो न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जा के बाद राष्ट्रपति गनी ने देश छोड़ दिया है। इधर, तालिबानी शासन लौटने के साथ ही लोगों और पुलिस में डर का माहौल है। ऐसे में लोगों ने देश छोड़ना शुरू कर दिया है।

इस बीच अब सत्ता पर काबिज होने के साथ ही तालिबान ने नया फरमान जारी कर दिया है। जहां एक ओर तालिबान ने अफगानी नागरिकों और पुलिस से कहा के वे बिल्कुल भी न डरें, वहीं दूसरी तरफ विदेशी नागरिकों से जल्द से जल्द अफगानिस्तान छोड़ने का फरमान सुनाया है।

यह भी पढ़ें :- अफगान सेना को भारत ने 2019 में दिया था Mi-24 हेलीकॉप्टर, अब तालिबान ने किया कब्जा

अल अरबिया के बयान के मुताबिक, ताराजधानी काबुल पर तालिबान ने कब्जा करने के बाद विदेशी नागरिकों को काबुल छोड़ने के लिए कहा है। तालिबान ने कहा है कि जो भी विदेशी नागरिक अफगानिस्तान में रहना चाहते हैं उन्हें तालिबान के आंदोलन के प्रतिनिधियों के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दें कि अफगानिस्तान की सत्ता पर जैसे-जैसे तालिबान की पकड़ मजबूत होता जा रहा है वैसे-वैसे वह नागिरकों पर नए-नए पाबंदियां भी लगा रहा है।