राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है, ऐसे में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के गुट अपना किला मजबूत करने में लगे हैं. इस बीच गहलोत कैंप के ही एक विधायक ने दावा किया है कि सचिन पायलट के पास करीब 40-45 विधायक हो सकते थे, जितनी संख्या दिख रही है असल में उससे अधिक है.
कभी सचिन पायलट गुट का हिस्सा रहे विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि आज सचिन पायलट के पास 18 की संख्या है, लेकिन अगर हमसे सलाह ली होती तो ये संख्या 45 तक पहुंच सकती थी. प्रशांत बैरवा भी अभी जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में ही हैं और अन्य कांग्रेसी विधायकों के साथ रुके हुए हैं.
पढ़ें- असेंबली सेशन से पहले गहलोत कैंप के विधायक बोले- पायलट के पास होते 45 MLA लेकिन…
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई पहुंचे बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को क्वारनटीन से छोड़ दिया गया. पटना पुलिस की सिफारिश पर बीएमसी ने 5 दिन की क्वारनटीन के बाद आईपीएस अफसर विनय तिवारी को छोड़ने का फैसला किया. यह फैसला रिटर्न टिकट दिखाने के बाद लिया गया.
पढ़ें- ‘रिटर्न टिकट’ दिखाने के बाद BMC ने पटना SP विनय तिवारी को क्वारनटीन से छोड़ा
लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में जर्मनी के दूत की मौत हो गई है. जर्मन विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा कि विदेश मंत्रालय में काम कर रहीं एक महिला की मौत हो गई है. यह महिला धमाके वाली जगह पर स्थित अपार्टमेंट में रहती थी. यह पहली जर्मन महिलाहै, जिसकी मौत बेरूत बंदरगाह पर हुए विनाशकारी धमाके में हुई.
पढ़ें- बेरूत धमाका: जर्मन राजदूत की मौत, पांच भारतीय जख्मी, अब तक 135 ने तोड़ा दम
देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार भयावह होता जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 20 लाख को पार कर गई है. इसी मसले पर शुक्रवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा, ’20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार’.
पढ़ें- कोरोना: 10 अगस्त से पहले ही 20 लाख का आंकड़ा पार, राहुल का ट्वीट- गायब है मोदी सरकार
जम्मू और कश्मीर के पूर्व उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू को देश का नया CAG (Comptroller and Auditor General of India) नियुक्त किया गया है. केंद्र की मोदी सरकार ने गुरुवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया. वह राजीव महर्षि की जगह लेंगे. राजीव महर्षि को साल 2017 में CAG नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल तीन साल का रहा.
पढ़ें- J-K के पूर्व उपराज्यपाल जीसी मुर्मू होंगे नए CAG, राजीव महर्षि की लेंगे जगह